India vs Pakistan : भारत ने निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए 2026 एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 211 रन बनाए लेकिन पाकिस्तान टारगेट से 19 रन पीछे रह गया । हसन नवाज़ ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज़्यादा 96 रन बनाए और मैच की आखिरी बॉल पर आउट हो गए। भारत के लिए अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने अहम पारियां खेलीं।
India vs Pakistan फाइनल में भारत की दमदार बल्लेबाजी
भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने टीम को तेज़ शुरुआत दी, लेकिन वैभव 9 बॉल में 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन भी सिर्फ़ 2 रन ही बना सके।
इसके बाद अभिषेक शर्मा ने पारी को तेजी दी। उन्होंने केवल 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक 28 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।
ईशान किशन ने 18 बॉल में 20 रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर 24 बॉल में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बीच के ओवरों में भारतीय टीम की रफ़्तार थोड़ी धीमी हो गई और 14.1 ओवर के बाद स्कोर 133/5 था।
हालांकि, शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने आखिरी ओवरों में तेज़ी से रन बनाए। दुबे ने 15 बॉल में 27 रन बनाए। जबकि तिलक वर्मा ने सिर्फ़ 22 बॉल में 51 रन की तेज़ इनिंग्स खेली। भारत ने आखिरी चार ओवर में 69 रन जोड़कर 211/6 का बड़ा स्कोर बनाया।
5⃣1⃣* runs from 2⃣2⃣ balls 🫡
Tilak Varma with a rapid impact boosting #TeamIndia's total 🔥🔥
Updates ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#AsianGames | @TilakV9 pic.twitter.com/3xMfGlQapG
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
पाकिस्तान की पारी पर भारतीय गेंदबाजों का दबाव
211 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान साहिबजादा फरहान को 10 रन पर आउट किया। इसके बाद अक्षर पटेल ने उस्मान खान को 3 रन पर पवेलियन भेज दिया और माज सदाकत को भी अपनी गेंद पर आउट किया।
सैम अयूब ने 29 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान की पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन शिवम दुबे ने उन्हें पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने अब्दुल समद को भी आउट कर भारतीय टीम को एक और सफलता दिलाई।
पाकिस्तान लगातार विकेट खोता रहा और भारत के टारगेट से काफी दूर रहा। रन चेज़ के दौरान भारतीय गेंदबाज़ों ने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने नहीं दिया।
पाकिस्तान की मुख्य बल्लेबाजी:
- हसन नवाज: 96 रन (51 गेंद, 5 चौके, 7 छक्के)
- सईम अयूब: 29 रन (22 गेंद)
- माज़ सदाकत: 23 रन (18 गेंद)
भारत की मुख्य गेंदबाजी:
- वाशिंगटन सुंदर: 2/29 (4 ओवर)
- अक्षर पटेल: 2/29 (4 ओवर)
- शिवम दुबे: 2/33 (3 over)
यह खबर भी पढ़ें : देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश ट्रैफिक प्लान बदला, 2 से 4 अक्टूबर तक लागू होंगे रूट डायवर्जन
एशियन गेम्स में भारत का खिताब बरकरार
इस जीत के साथ, भारत ने पुरुष क्रिकेट में एशियन गेम्स का टाइटल बरकरार रखा। 2022 में, भारत ने अफगानिस्तान को हराकर पुरुष क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीता। इस बार भी टीम फाइनल में पहुंची और पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरा टाइटल जीता।
भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।
फाइनल में भारत का 211/6 का स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ उसका पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। भारत की पारी में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की आक्रामक बैटिंग अहम रही, जबकि बॉलिंग में वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने अहम भूमिका निभाई।
- you join our whatsapp channel
- you join our tazatimesnews Telegram Channel
- you join our tazatimesnews truthsocial.com Channel